-
Priyanka Chopra and Nick Jonas Wedding Dress: बॉलीवुड एक्ट्रेस और पूर्व विश्व सुंदरी प्रियंका चोपड़ा अपनी शादी में एक रिकार्ड बनाने के चक्कर में गर्दन में मोच लगा बैठी थीं। प्रियंका ने अमेरिकन सिंगर-एक्टर निक जोनस से 2 दिसंबर 2020 को जोधपुर में हिंदू रीति-रिवाजों के बाद क्रिश्चियन विधि से भी शादी की थी। प्रियंका ने शादी के दिन की एक घटना का जिक्र करते हुए बताया था कि उनकी ड्रीम वेडिंग में एक पेरशानी आ गई थीं।
-
प्रियंका ने बताया था कि उनकी रॉयल वेडिंग का डिजाइन रॉल्फ लॉरेन ने किया था। इस वेडिंग गाउन में करीब 75 फीट लम्बी वेल थी।
-
ऑस्ट्रेलियाई रेडियो शो ‘द काइली एंड जैकी’ शो में प्रियंका ने बताया था कि वह अपने वेडिंग ड्रेस में सबसे लम्बी वेल लगाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाना चाहती थीं।
-
प्रियंका ने बताया कि उन्हें नहीं पता था कि उनकी इस इच्छा का असर उनकी गर्दन पर पड़ेगा।
-
प्रिंयका ने बताया कि 75 फीट लंबी वेल के कारण उनकी गर्दन में क्रैम्प हो गया था।
-
प्रियंका यह भी बताया कि उन्हें नहीं पता था कि जिस रिकॉर्ड को वह बनाना चाहती थी, वह किसी दूसरी महिला ने पहले ही बना लिया था। उस महिला ने 15 फुटबॉल मैदानों जितना लम्बा वेल अपनी शादी में पहना था।
-
प्रियंका ने बताया था कि शादी के दो साल हो गए हैं। बावजूद इसके उनकी गर्दन में आज भी ऐंठन रहती है।
-
प्रियंका ने बताया था कि जब वह अपने वेल के बारे में बात कर रही थीं तब उन्होंने इसके बारे में गूगल पर देखा था।
-
बता दें कि प्रियंका ने अपनी शादी जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में की थी।
-
शादी में हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार निक जोनस ने सारे नियम पालन किए थे।
-
प्रियंका की बहनों ने जीजा निक को हल्दी भी लगाई थी और उनसे नेग भी लिया था। (All Photos: Social Media)
